गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालयो के अध्यापकों की दृष्टिकोण में मध्याह्न भोजन योजनाः जागरूकता, दृष्टिकोण, क्रियान्वयन की समस्याएँ तथा विद्यालयी वातावरण पर प्रभाव का एक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.63671/ijsssr.v4i1.593Keywords:
गाजियाबाद, नगर निगम, प्राथमिक विद्यालयों, मध्यान्ह भोजन योजनाAbstract
इस अध्ययन शोध का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालयो में कार्यरत अध्यापकों के मध्याह्न भोजन योजना के प्रति दृष्टिकोण जागरूकता, क्रियान्वयन, समस्याएँ, तथा विद्यालयी वतावरण पर प्रभाव का विश्लेषण किया गया है।
मध्याह्न भोजन योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण समाजिक कल्याण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार करना, विद्यालयों में नामांकन एंव उपस्थिति बढ़ाना तथा समाजिक समानता को प्रोत्साहित करना है। योजना का सफल क्रियान्वयन में अध्यापकों की भूमिका अत्यतं महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे न केवल शैक्षिक गतिविधि से जुड़े होते है, बल्कि योजना के संचालन निगरानी एवं अनुशासन बनाये रखने में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।
इस अध्ययन शोध में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर ब्लाक में स्थित 102 प्राथमिक विद्यालयों में से 60 को शामिल किया गया है जिनमे से 150 अध्यापकों का चयन किया गया है। शिक्षकों से साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से आकड़े एकत्रित किये गए है।अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि अधिकांश अध्यापक मध्याह्न भोजन योजना को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं विद्यालयी उपस्थति में वृद्दि के लिए उपयोगी मानते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि योजना से सामाजिक समरसता का बढ़ावा मिलता हैं। हालांकि कुछ अध्यापकों ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, समय-प्रबंधन तथा शैक्षिणिक कार्य में व्यवधान जैसी समस्याओं की ओर भी ध्यान आर्किषित किया है।
इस अध्ययन से यह निष्कर्ष प्राप्त होता है कि यदि मध्यान्ह भोजन के क्रियान्वयन में प्रशासनिक सहयोग, पर्याप्त संशाधन, नियमित निरक्षण तथा अध्यापकों पर अतिरिक्त गैर-शैक्षणिक दायित्व का बोझ कम किया जाय, तो यह योजना अधिक प्रभावी रूप से अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकती है। यह शोध भविष्य में निति निर्माण एवं योजना के सुधार हेतु उपयोगी सिद्ध हो सकता हैं।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 International Journal of Science and Social Science Research

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
How to Cite
Similar Articles
- अनुपमा सिंह, मनोज कुमार सिंह, भारतीय कृषि: वर्तमान चुनौतियाँ एवं समाधान , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- रोहिताश सिंह, योगेश कुमार, प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों के हिन्दी विषयवस्तु शिक्षण व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 2 No. 1: April-June 2024
- सचिन कुमार वर्मा, आज़ादी का अमृत महोत्सवः बाल गंगाधर तिलक , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- राजदेव सिहं, विधि और न्याय का समकालीन विश्लेषण ”न्याय कभी भी दिया नहीं जाता है, यह एक ऐसा कार्य है जिसे हमेशा प्राप्त करना होता है।” फ्रेडरिक ऐंजल , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- प्रेमवती, कबीरः- मानवतावादी समाज सुधारक , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- क्षत्रिय दीपिका जितेंद्र, सोशल मीडिया का प्रभाव , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- पीयूष श्रीवास्तव, बृजेश कुमार मिश्र, शहरी निजी माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों का विद्यालयी संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरुकता का तुलनात्मक अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- रंजना सिंह, सीता राम सिंह, कार्यरत माता- पिता की समस्यायेंय उनके बच्चों के विकास का अद्यतन अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 4: January-March 2024
- रंजना सिंह, सीताराम सिंह, कार्यरत माता पिता के बच्चों पर सामाजिकरण के प्रभावों का अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 2 No. 2: July-September 2024
- मनोज सिंह, ए.एस नरवरिया, चंबल घाटी की बागी समस्या का गांधीवादी समाधान: एक अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 2 No. 2: July-September 2024
You may also start an advanced similarity search for this article.
SEMANTIC SCHOLAR 