विकसित भारत एवं नारी शक्ति की प्रासंगिकता
DOI:
https://doi.org/10.63671/ijsssr.v3i3.479Keywords:
भारतीय नारी, विकसित भारत, महिला नेतृत्व, भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरणAbstract
भारतीय नारी की प्राचीन काल से ही अपनी स्पष्ट पहचान रही है, जिसमें न केवल सुन्दरता रही है, बल्कि उसकी सादगी, विनम्रता एवं बुद्धिमता आदि गुणों का भी समावेशन सदैव से ही रहा है। अपाला, घोषा, सीता, लोपमुद्रा आदि अनेक भारतीय नारियों ने न केवल अपने परिवार में बल्कि देश व समाज के प्रत्येक क्षेत्र व स्तर में अपनी भूमिका एवं नेतृत्व को उच्च शिखर पर स्थापित किया। भारतीय नारियां आज आसमान की ऊंचाईयां एवं पर्वतों के शिखर को छू रही हैं, जिसका कारण हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परम्परा में नारी को सदैव सम्मानित स्थान प्रदान करना रहा, जिससे इसकी नींव मजबूत एवं बुलन्द हुई। इसलिए भारत में प्राचीन समय से यह परम्परा रही है- ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमते तत्र देवता।’’ अर्थात् जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता का वास होता है। परन्तु महिलाएं आज के समय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला, साहित्य, संस्कृति, मीडिया आदि सभी क्षेत्रों में न केवल भागीदारी कर रही है, बल्कि नेतृत्व भी कर रही है।
यदि महिला शक्ति की नेतृत्व क्षमता अपनी सम्पूर्णता एवं सामंजस्यता के साथ शामिल हो जायें तो 2047 के विकसित भारत की योजना को साकार रूप लेने में कोई वाह्य या आंतरिक बाधा स्वतः अपने कदम पीछे खींच लेगी, क्योंकि यह भारत की नारी है, शक्ति है, दुर्गा है, लक्ष्मी है। यह अपाला है, घोषा है, सीता है, सावित्री है, इन्दिरा है, सरोजिनी नायडू है, महान गणितज्ञ शकुन्तला है, द्रौपदी मुर्मु है, रसोई घर में पूरी बनाने से प्रेरित होकर मंगल मिशन को सफल बनाने वाली महिला वैज्ञानिक तारा शिन्दे है।
महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कम आंकने का अर्थ है, खुद को कम आंकना। भारत को कम मानना एवं भारत को विकसित भारत बनने में अवरोध उत्पन्न करना। नारी भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में नेतृत्व करने के लिए उड़ान भरने को तैयार है, जिसके पंखों को कहीं से भी क्षति न पहुंचाने का संकल्प हम भारतीयों को लेकर 2047 के विकसित भारत अभियान को सफल बनाने में योगदान देना है।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 International Journal of Science and Social Science Research

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
How to Cite
Similar Articles
- अविनाश कुमार कौल, भारत में भक्ति आंदोलन: सामाजिक संरचना के परिवर्तन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में इसकी भूमिका , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 2 No. 3: October-December 2024
- तारकेष्वर गुप्ता, विद्यार्थियों को विचारवान बनाने में शिक्षक की भूमिका , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 1: April-June 2023
- शिवेन्द्र सिंह चंदेल, महात्मा गांधी की शैक्षिक दृष्टि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020ः एक समीक्षात्मक अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 2 No. 4: January-March 2025
- ओमप्रकाश दूबे, शीर्षक-अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 4: January-March 2024
- श्रीनन्दन पाण्डेय, अभिज्ञानशाकुन्तलम् के श्लोकचतुष्टय: एक विमर्श , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 2 No. 2: July-September 2024
- Babita Sharma, ग्राम-नगर अन्तक्र्रिया एवं ग्रामीण गतिशीलता: एक समाजशास्त्रीय विश्लेषण , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 3 No. 4: January-March 2026
- चन्द्र शेखर , प्राथमिक शिक्षा में पर्यावरण शिक्षा की प्रासंगिकता , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 3 No. 1: April-June 2025
- अतुल कुमार श्रीवास्तव, मालवीय जी का शैक्षिक विचार और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- पीयूष मणि त्रिपाठी, के.एच.एच.वी.एस.एस. नरसिम्हा मूर्ति, रामानन्द तिवारी, आयुर्वेद के ‘अष्टांग’ उपचार प्रविधि , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 3 No. 2: July-September 2025
- आनंदराव रा. शिंदे, गांधीवादी विचारसरणी: एक जागतिक वारसा , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 1: April-June 2023
You may also start an advanced similarity search for this article.
Most read articles by the same author(s)
- पुष्पा सिंह, भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 3 No. 1: April-June 2025
SEMANTIC SCHOLAR
IJSSSR Word Template
IJSSSR LaTeX Template