उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा के प्रति दुश्चिंता का उनकी अध्ययन आदतों पर पड़ने वाले प्रभाव अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.63671/ijsssr.v2i2.581Keywords:
दुश्चिंता, परीक्षा भय, अध्ययन आदतें, उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थी, शैक्षिक दबावAbstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति उत्पन्न होने वाली दुश्चिंता तथा उसके उनकी अध्ययन आदतों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षिक वातावरण में विद्यार्थियों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण उनमें मानसिक तनाव एवं दुश्चिंता की स्थिति उत्पन्न होती है। यह दुश्चिंता उनके अध्ययन व्यवहार, समय प्रबंधन, एकाग्रता तथा अध्ययन के प्रति दृष्टिकोण को प्रभावित करती है। इस अध्ययन में यह जानने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार परीक्षा से संबंधित भय और चिंता विद्यार्थियों की नियमित अध्ययन आदतों में परिवर्तन लाते हैं। अध्ययन में विभिन्न आयामों जैसे अध्ययन की निरंतरता, आत्म-अनुशासन, अभ्यास, तथा अध्ययन के वातावरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष यह स्पष्ट करते हैं कि अत्यधिक दुश्चिंता विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है, जबकि संतुलित स्तर की चिंता उन्हें अधिक सजग एवं परिश्रमी बना सकती है। अतः यह आवश्यक है कि विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, परामर्श एवं अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे अपनी दुश्चिंता को नियंत्रित कर सकें और प्रभावी अध्ययन आदतों का विकास कर सकें।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 International Journal of Science and Social Science Research

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
