विकसित भारत एवं नारी शक्ति की प्रासंगिकता
DOI:
https://doi.org/10.63671/ijsssr.v3i3.479Keywords:
भारतीय नारी, विकसित भारत, महिला नेतृत्व, भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरणAbstract
भारतीय नारी की प्राचीन काल से ही अपनी स्पष्ट पहचान रही है, जिसमें न केवल सुन्दरता रही है, बल्कि उसकी सादगी, विनम्रता एवं बुद्धिमता आदि गुणों का भी समावेशन सदैव से ही रहा है। अपाला, घोषा, सीता, लोपमुद्रा आदि अनेक भारतीय नारियों ने न केवल अपने परिवार में बल्कि देश व समाज के प्रत्येक क्षेत्र व स्तर में अपनी भूमिका एवं नेतृत्व को उच्च शिखर पर स्थापित किया। भारतीय नारियां आज आसमान की ऊंचाईयां एवं पर्वतों के शिखर को छू रही हैं, जिसका कारण हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परम्परा में नारी को सदैव सम्मानित स्थान प्रदान करना रहा, जिससे इसकी नींव मजबूत एवं बुलन्द हुई। इसलिए भारत में प्राचीन समय से यह परम्परा रही है- ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमते तत्र देवता।’’ अर्थात् जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता का वास होता है। परन्तु महिलाएं आज के समय में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला, साहित्य, संस्कृति, मीडिया आदि सभी क्षेत्रों में न केवल भागीदारी कर रही है, बल्कि नेतृत्व भी कर रही है।
यदि महिला शक्ति की नेतृत्व क्षमता अपनी सम्पूर्णता एवं सामंजस्यता के साथ शामिल हो जायें तो 2047 के विकसित भारत की योजना को साकार रूप लेने में कोई वाह्य या आंतरिक बाधा स्वतः अपने कदम पीछे खींच लेगी, क्योंकि यह भारत की नारी है, शक्ति है, दुर्गा है, लक्ष्मी है। यह अपाला है, घोषा है, सीता है, सावित्री है, इन्दिरा है, सरोजिनी नायडू है, महान गणितज्ञ शकुन्तला है, द्रौपदी मुर्मु है, रसोई घर में पूरी बनाने से प्रेरित होकर मंगल मिशन को सफल बनाने वाली महिला वैज्ञानिक तारा शिन्दे है।
महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कम आंकने का अर्थ है, खुद को कम आंकना। भारत को कम मानना एवं भारत को विकसित भारत बनने में अवरोध उत्पन्न करना। नारी भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में नेतृत्व करने के लिए उड़ान भरने को तैयार है, जिसके पंखों को कहीं से भी क्षति न पहुंचाने का संकल्प हम भारतीयों को लेकर 2047 के विकसित भारत अभियान को सफल बनाने में योगदान देना है।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 International Journal of Science and Social Science Research

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
How to Cite
Similar Articles
- पीयूष श्रीवास्तव, बृजेश कुमार मिश्र, शहरी निजी माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों का विद्यालयी संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरुकता का तुलनात्मक अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- क्षत्रिय दीपिका जितेंद्र, सोशल मीडिया का प्रभाव , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- राजदेव सिहं, विधि और न्याय का समकालीन विश्लेषण ”न्याय कभी भी दिया नहीं जाता है, यह एक ऐसा कार्य है जिसे हमेशा प्राप्त करना होता है।” फ्रेडरिक ऐंजल , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 3: October-December 2023
- संजीत कुमार सिंह, कुशीनगर जनपद में सेवाकेन्द्रों का उद्भव एवं विकास , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- सचिन कुमार वर्मा, आज़ादी का अमृत महोत्सवः बाल गंगाधर तिलक , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- चन्द्र शेखर, उच्चतर माध्यमिक स्तर के हिन्दी माध्यम के ग्रामीण व शहरी छात्र -छात्राओं के मध्य समायोजन क्षमता का तुलनात्मक अध्ययन , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- Isha, Rachna Yadav, भारतीय एक्ट ईस्ट नीति और आसियान: इंडो-पेसेफिक क्षेत्रीय साझेदरी के निर्माण के विशेष सन्दर्भ में , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- MD ASHRAF PERWEZ, बिहार में समावेशी शिक्षा की स्थिति , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- रितेश कुमार श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जौनपुर की स्थापना व प्रगति , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
- अरूण कुमार अग्रहरि, अशेष कुमार उपाध्याय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ते कदम , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 1 No. 2: July-September 2023
You may also start an advanced similarity search for this article.
Most read articles by the same author(s)
- पुष्पा सिंह, भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार , International Journal of Science and Social Science Research: Vol. 3 No. 1: April-June 2025
SEMANTIC SCHOLAR
IJSSSR Word Template
IJSSSR LaTeX Template