सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभार्थियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन

Authors

  • डॉ. मनोज कुमार वत्स एसोसिएट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग, राजाश्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज, जौनपुर, इंडिया
  • भारतेन्दु वत्स शोध छात्र, समाजशास्त्र विभाग, राजाश्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज, जौनपुर, इंडिया

DOI:

https://doi.org/10.63671/ijsssr.v4i1.625

Keywords:

सामाजिक सुरक्षा, पेंशन योजनाएँ, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, वृद्धजन, कल्याणकारी राज्य

Abstract

भारतीय समाज में सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा पारंपरिक पारिवारिक संरक्षण से विकसित होकर राज्य की कल्याणकारी जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है। औद्योगीकरण, नगरीकरण, प्रवासन तथा संयुक्त परिवार प्रणाली के विघटन ने वृद्धजन, विधवाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सामाजिक और आर्थिक असुरक्षाओं को बढ़ाया है। इस संदर्भ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सम्मान, आत्मनिर्भरता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार का माध्यम भी हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य पेंशन धारकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का बहुआयामी विश्लेषण करना तथा यह मूल्यांकन करना है कि ये योजनाएँ किस सीमा तक लाभार्थियों के जीवन स्तर, स्वास्थ्य, सामाजिक सहभागिता एवं आर्थिक सुरक्षा को प्रभावित करती हैं। अध्ययन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पेंशन राशि की अपर्याप्तता, वितरण में विलंब, प्रशासनिक जटिलताएँ तथा पात्रता संबंधी समस्याएँ योजनाओं की प्रभावशीलता को सीमित करती हैं। अध्ययन के निष्कर्ष नीति-निर्माताओं के लिए योजनाओं के सुधार हेतु उपयोगी आधार प्रदान करेंगे।

References

भारत सरकार (1950) भारत का संविधान नई दिल्ली: विधि एवं न्याय मंत्रालय

भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय (2024) वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 नई दिल्लीरू ग्रामीण विकास विभाग

सेनए अमर्त्य (1999) विकास के रूप में स्वतंत्रता |( Development as Freedom) नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस

द्रेज़ए जीन एवं सेनए अमर्त्य (2013) भारत: एक अनिश्चित गौरव (An Uncertain Glory: India and Its Contradictions) नई दिल्ली: पेंगुइन बुक्स इंडिया

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) (2021) विश्व सामाजिक सुरक्षा प्रतिवेदन 2020-22: सामाजिक सुरक्षा एक नए मोड़ पर (World Social Protection Report 2020–22) जेनेवा: अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय

Downloads

Published

2026-06-30

Issue

Section

Articles