उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा के प्रति दुश्चिंता का उनकी अध्ययन आदतों पर पड़ने वाले प्रभाव अध्ययन

Authors

  • वर्षा दीक्षित शोधार्थी, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, म0प्र0, इंडिया
  • डॉ० कीर्तिबाला वर्मा प्राचार्य, एच0आई0सी0टी0 काॅलेज, ग्वालियर, म0प्र0, इंडिया

DOI:

https://doi.org/10.63671/ijsssr.v2i2.581

Keywords:

दुश्चिंता, परीक्षा भय, अध्ययन आदतें, उच्चतर माध्यमिक विद्यार्थी, शैक्षिक दबाव

Abstract

 प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति उत्पन्न होने वाली दुश्चिंता  तथा उसके उनकी अध्ययन आदतों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षिक वातावरण में विद्यार्थियों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का दबाव निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण उनमें मानसिक तनाव एवं दुश्चिंता  की स्थिति उत्पन्न होती है। यह दुश्चिंता उनके अध्ययन व्यवहार, समय प्रबंधन, एकाग्रता तथा अध्ययन के प्रति दृष्टिकोण को प्रभावित करती है। इस अध्ययन में यह जानने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार परीक्षा से संबंधित भय और चिंता विद्यार्थियों की नियमित अध्ययन आदतों में परिवर्तन लाते हैं। अध्ययन में विभिन्न आयामों जैसे अध्ययन की निरंतरता, आत्म-अनुशासन, अभ्यास, तथा अध्ययन के वातावरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष यह स्पष्ट करते हैं कि अत्यधिक दुश्चिंता विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है, जबकि संतुलित स्तर की चिंता उन्हें अधिक सजग एवं परिश्रमी बना सकती है। अतः यह आवश्यक है कि विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, परामर्श एवं अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे अपनी दुश्चिंता  को नियंत्रित कर सकें और प्रभावी अध्ययन आदतों का विकास कर सकें।

Downloads

Published

2024-09-30