ग्रामीण भारत में डिजिटल मीडिया का प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन

Authors

  • Priya Singh Department of Sociology

DOI:

https://doi.org/10.63671/ijsssr.v1i4.144

Keywords:

डिजिटल मीडिया, ग्रामीण भारत, युवा पीढ़ी, कृषि

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र में ग्रामीण भारत में डिजिटल मीडिया के प्रभाव का अध्ययन करने का प्रयास किया गया है | इसमें द्वितीयक स्रोतों के माध्यम से विश्लेषण कर डिजिटल मीडिया क्या है तथा डिजिटल मीडिया का ग्रामीण परिवेश पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने का प्रयास किया गया है | वर्तमान समाज में डिजिटल मीडिया एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है जिसके माध्यम से बहुत सारी सूचनाओं, भावनाओं, विचारों आदि का आदान प्रदान किया जाता है | इस आभासी विश्व में युवा पीढ़ी अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करती है तथा ग्रामीण भारत में कृषि के क्षेत्र में अनेक प्रकार के परिवर्तन लाने में डिजिटल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है | कृषिक व्यापारिक संरचना में परिवर्तन की प्रक्रिया हो अथवा ग्रामीण सामाजिक अंतःक्रिया की प्रक्रिया में परिवर्तन की बात हो डिजिटल मीडिया का योगदान नाकारा नहीं जा सकता | प्रस्तुत शोध पत्र में तकनीक के बढ़ते प्रयोग के कारन ग्रामीण क्षेत्र में जो डिजिटल डिवाइड की अवधारणा उभरकर आ रही है उसको भी विश्लेषित करने का प्रयास किया गया है |

Downloads

Published

2024-02-09

Issue

Section

Articles